फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man attacked with sticks due to rivalry in Chhur village, condition critical

Meerut News: गांव छुर में रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

Sat, 09 Nov 2024 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sticks due to rivalry in Chhur village, condition critical
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छुर में घेर में पशुओं देखने जाते समय गांव निवासी आरोपियों ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को मृत समझकर पुलिस को सूचना दी गई। परिजन के पहुंचने जब युवक को होश में आया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव छुर निवासी रेखा ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उसका पति संजीव घेर में भेड़-बकरियों को देखने जा रहा था। गांव निवासी आरोपियों ने उसे अपने मकान के अंदर खींचकर गाली गलौज की। पति ने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों व लोहे की राॅड से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवक बेहोश होकर गिर गया। संजीव को मृत समझकर आरोपियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को किसी तरह से होश में लाया। पीड़ित ने घटना के बारे में परिजनों जानकारी दी। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में युवक को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित ने जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed