{"_id":"5fac2bb98ebc3e9b8e69308f","slug":"young-girl-died-due-electric-shot-while-she-was-washing-clothes-in-washing-machine-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी युवती, बाथरूम से नहीं आई बाहर, दरवाजा तोड़ा तो उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी युवती, बाथरूम से नहीं आई बाहर, दरवाजा तोड़ा तो उड़े परिजनों के होश
Wed, 11 Nov 2020 11:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को एक युवती की वाॅशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। युवती अपनी रिश्तेदारी में एक निकाह में शामिल होने के लिए आई थी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवती के शव को उसके घर ले गए।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी मोहम्मद शाहिद शमशी की 20 वर्षीय पुत्री जेनब शमसी परिवार की रिश्तेदारी में बुधवार को होने वाले एक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नजीबाबाद गई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार को जेनब नहाने के बाद वहीं वाशिंग मशीन में कपड़े धोने लगी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो रिश्तेदारों ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो जैनब अचेत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कपड़े धोते समय करंट लगने से संभवत उसकी मृत्यु हो गई। जैनब के शव को नजीबाबाद से उसके घर नगीना लाया गया। जहां शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, समाजसेवी शेख अजीमू रहमान, सरफराज अंसारी, शेख परवेज पाशी आदि ने मृतका के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/