फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   young farmer shot dead in Baghpat District, police start investigations

यूपी: बागपत में युवा किसान की गोली मारकर हत्या, मामा-भांजे पर आरोप

Mon, 08 Jun 2020 09:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
young farmer shot dead in Baghpat District, police start investigations
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार को  खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान युवा किसान रेशू त्यागी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मामा-भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बड़ा गांव निवासी किसान स्वर्गीय गजेंद्र त्यागी के बेटे रेशू त्यागी (22) को शाम करीब सात बजे उसके गांव के ही रिश्ते के भाई ने अपने घर बुलाया था। एसओ खेकड़ा राजकुमार शर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान रेशू की रुपयों के लेन-देन को लेकर अपने पारिवारिक भाई और उसके भांजे बुलंदशहर के माकड़ी गांव निवासी युवक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ जाने पर हमलावरों ने रेशू त्यागी को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने से  रेशू गंभीर घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह, एसओ राजकुमार शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वारदात की जानकारी ली। सीओ खेकड़ा का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

पहले भी हत्या में जेल जा चुका युवक
खेकड़ा। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने बताया कि जिस युवक पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वह हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed