फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young couple seeks protection from SSP.

Meerut News: प्रेमी युगल ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

Wed, 17 Jun 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Young couple seeks protection from SSP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी युवती ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि परिजन तमंचा लेकर उन्हें तलाश रहे हैं। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी नदराना ने बताया कि उसका तीन साल से फैजान निवासी ग्राम मंसूरी गाजियाबाद से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को इसकी जानकारी है। परिजन उसकी शादी 40 साल के अधेड़ से करना चाहते हैं। इससे आहत होकर उसने घर छोड़ दिया और 10 जून को फैजान से शादी कर ली। गाजियाबाद में शादी को पंजीकृत भी करा लिया। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने पति व उनके परिजनों के खिलाफ अपहरण व अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पिता, भाई, ताऊ व मां फैजान के अहमदनगर लिसाड़ी गेट में रहने वाले भाई को जाकर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article