फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogiraj: Kamele off, animals are being cut into houses

योगीराज : कमेले बंद, घरों में धड़ल्ले से चल रहा पशु कटान

Mon, 12 Jun 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 12 Jun 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj: Kamele off, animals are being cut into houses
घरों में हो रहा पशु कटान

सीएम योगी आदित्य नाथ के आदेश के बाद भी पशु कटान पर अंकुश नहीं लग रहा है। कमेले तो बंद है, लेकिन घरों में पशु कटान धड़ल्ले से हो रहा है। तीन माह में एक बार नहीं कई बार इसका खुलासा हो चुका है। दुकानों पर भी नियम को ताक पर रखकर पशुओं को काटकर मीट बेचा जा रहा है। पुलिस कटान करने वालों को जेल भी भेज चुकी है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


केस- 1 
बागपत। पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले निवासी सत्तार के मकान में शनिवार सुबह पशु कटान किया जा रहा था। पुलिस टीम ने वहां पर करीब साढ़े 10 बजे छापामारी की थी। पुलिस ने मकान से सलीम और नौशाद पुत्र अकबर, सलीम पुत्र मिद्दा को पकड़ लिया। उसका एक साथी मन्नान पुत्र सत्तार फरार हो गया था।
विज्ञापन


केस- 2 
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर आठ जून को एक मकान में पशु कटान होता मिला था। पुलिस ने वहां से इमामुद्दीन और उसके बेटे सावेज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कई मामले सामने आये

Yogiraj: Kamele off, animals are being cut into houses
पशु कटान पर हंगामा

केस- 3
बागपत। तिलपनी गांव में छह जून को पुलिस ने नौशाद के मकान में छापामारी कर पशु कटान पकड़ा था। पुलिस की गाड़ी देख आरोपी नौशाद फरार हो गया। पुलिस ने मकान से काफी मात्रा में भैंस का मांस बरामद किया था। 

केस- 4
बागपत। पुराने कस्बे के मोहल्ले केतीपुरा में पुलिस ने तीन सप्ताह पहले एक मकान में छापामारी कर पशु कटान पकड़ा था। इससे वहां पर भगदड़ मच गई थी। 

पशु कटान करने वाले जा रहे जेल : एएसपी 
अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा अवैध रूप से पशु कटान करने वाले समय-समय पर पकड़े जा रहे हैं। किसी को भी अवैध पशु कटान नहीं करने दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed