{"_id":"58e36d5c4f1c1bdc315b4b9a","slug":"yogi-s-cabinet-meeting-know-what-farmers-have-said-on-debt-waiver-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वादों पर खरी उतरी भाजपा सरकार : जानिए, किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वादों पर खरी उतरी भाजपा सरकार : जानिए, किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट बैठक जारी है। खबर आ रही है कि यूपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया है। सूत्रों की मानें तो छत्तीस हज़ार करोड़ रुपये से कर्ज माफ किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पहली ही बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक से पहले क्या बोले किसान
भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि फसलों का सही दाम और गन्ने का भुगतान न होने पर किसान बदहाल हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने चुनाव के समय कर्जमाफी का वायदा करके वोट लिया था अब समय है कि बीजेपी अपना वायदा पूरा करके किसानों को राहत देने का काम करें।
विज्ञापन
वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कलंजरी कहना है कि किसानों का वोट लेकर भाजपा सत्ता में पहुंची हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों का करीब 80 फीसदी वोट भाजपा को गया है। उनका कहना है कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वायदा किया था कि अगर सूबे में भाजपा की सरकार आएगी तो किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा। अब वो समय आ गया और योगी जी पहली कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं तो उम्मीद है कि वो किसानों का कर्ज माफ जरूर करेंगे।
विज्ञापन