फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogi goverment police plan

योगी सरकार का पुलिस प्लान ‘100 डे’

Thu, 30 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
yogi goverment police plan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस का चाल और चेहरा सुधारने और जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का ‘100 डे’ नाम से प्लान बनने जा रहा है। शासन द्वारा इस आशय का प्लान मांगने से थानेदारों से लेकर उच्च अधिकारियों में हड़कंप मचा है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव और डीजीपी ने पुलिस अफसरों को प्लान संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। महिलाओं की सुरक्षा और साफ सफाई व्यवस्था सबसे ऊपर रखी गई है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों से 100 दिन का पुलिस प्लान मांगा है। खास बात यह है कि यह प्लान थाना स्तर पर बनेगा और थाना स्तर पर ही लागू होगा। सौ दिनों में थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी। हर थाना प्रभारी जो रिपोर्ट तैयार करेगा, वह सीओ और एडशिनल एसपी द्वारा परीक्षण के बाद एसएसपी के पास जाएगी। एसएसपी इसका परीक्षण कर शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन


रजिस्टर होंगे तैयार
प्लान के तहत हर थाने में रजिस्टर तैयार होंगे। पुलिस के हर टास्क का लेखाजोखा इस रजिस्टर में दर्ज होगा। जिसका सीओ और एडशिनल एसपी प्रत्येक सप्ताह थाने पहुंचकर सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लान में क्या खास
पुलिस के इस प्लान में छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़, पर्स लूट, चेन लूट और महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। इसके अलावा साफ सफाई की व्यवस्था, पुलिस का अनुशासन, आचरण और पौधरोपण भी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस अपने अच्छे व्यवहार के साथ ईमानदारी पर भी कायम रहे। कहीं भी लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।


प्लान के मुख्य बिंदु
- थानों में हर फरियादी की समस्या सुनकर निस्तारण करना
- फुट मार्च करते हुए जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना
- थाना क्षेत्र में प्रॉपर प्वाइंट बनाकर नियमित चेकिंग करना
- विवेचनाओं का शतप्रतिशत निस्तारण
- अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना
- शहर को जाम मुक्त करना
- गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को अभियान चलाना
- हर अपराधी का सत्यापन कर आसपास के लोगों को जानकारी देना
- एसपीओ और सिविल डिफेंस के लोगों को जोड़ना
- किराएदारों का सत्यापन करना
- अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाना
- गोकशी की घटनाओं को रोकना

प्रभावी ढंग से हो लागू
प्लान को लेकर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों की मीटिंग ली। तीन घंटे तक चली बैठक में प्लान को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ रणविजय सिंह, सीओ बीएस वीर कुमार, एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा, एएसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी अंकित मित्तल, सीओ रितेश कुमार, सीओ धर्मेंद्र चौहान, सीओ एलआईयू विनोद शर्मा सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed