योग करिए रोज, बदल जाएगी लाइफस्टाइल, आयुष मंत्रालय के विशेषज्ञ गौरव वर्मा से खास बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग से ज्यादा लोग जिम में जा रहे हैं। आपका क्या कहना है ?
जिम में आप फिजिकली मजबूत हो सकते हैं। लेकिन योग करने से आप तनावमुक्त और अपनी भावनाओं को समझ सकते हैं। युवा दौड़-भाग करने से ज्यादा जिम पर ज्यादा भरोसा है। यह वीक माइंड का लक्षण है। योग से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। योग से बेहतर तरीके से आप अपने जीवन को जी सकते हैं। ऑर्ट ऑफ लिविंग में शरीर पर काम करना चाहते हैं तो हठ योग, मन पर संयम पाना है तो ध्यान योग, ज्ञान पाने के लिए ज्ञान योग ओर भगवान को पाने का रास्ता भक्ति योग से है।
योग का इतिहास काफी पुराना है। लेकिन पिछले पांच सालों में ज्यादा बढ़ा।
दूर के ढोल सुहावने होते हैं। यदि विदेश से आता तो यह काफी पहले आ जाता। इसके लिए सरकार ने काफी प्रयास किया। आज यह 193 देशों में किया जाता है। हमें अपनी संस्कृति का उपयोग पहले स्वयं करना होगा। अपनी संस्कृति का अभिन्न अंग योग है।
योग से कौन-कौन सी गंभीर बीमारी ठीक हो जाती है।
योग को सिर्फ आसन ही न समझा जाए, योग आपके अंदर पूर्ण बदलाव लेकर आता है। ऐसे कई कार्यक्रम ऑर्ट ऑफ लिविंग कराता है। योग से आपको अपने मन पर नियंत्रण हो जाता है। किताब से पढ़कर उतना नहीं सीख सकते जितना कि विशेषज्ञ से सीख पाएंगे।
रोजाना योग को अपने जीवन में कैसे शामिल किया जाए।
इस तरह के महोत्सव लोगों को सिर्फ प्रेरित करने का विकल्प हैं। आप अपने घर में अगर रोजाना 15-20 मिनट तक कर लें तो आप स्वस्थ रह सकते हैं। यदि आपको प्रोफेशनल में जाना है तो कई योग के कोर्स हैं उन्हें आप सीख सकते हैं।
योग क्षेत्र में कई कोर्स आ गए हैं। इसमें रोजगार के अवसर क्या हैं।
अभी योग क्षेत्र में लाखों प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। हमारी संस्था से भी सरकार की तरफ से विदेश जाकर कई प्रशिक्षक कार्यक्रम चला रहे हैं। आने वाले दिनों में योग का महत्व बढ़ता जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/