{"_id":"6a09cc7682370eab380c85f3","slug":"yoga-is-essential-for-a-healthy-life-deshraj-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112369-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी : देशराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी : देशराज
Sun, 17 May 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 17 May 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में मोटापा व हृदय रोग निवारण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय मोटापा एवं हृदय रोग निवारण शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देशराज मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रधानाचार्य गीता पुंडीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि देशराज ने कहा कि नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण संभव है।
उन्होंने मोटापा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष योगासन और संतुलित आहार की विस्तृत जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती वंदना तथा संस्थान के संस्थापक प्रकाशलाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। क्षेत्रीय मंत्री श्याम कुमार वर्मा ने शंखनाद किया। कार्यक्रम में उषा वर्मा, अनिता धईया, सुषमा अरोड़ा, अंजू अरोड़ा, भव्या वर्मा और दीपा सेठी ने स्वागत प्रस्तुत किया। शिविर में मंडूकासन, भुजंगासन, शलभासन, मर्कटासन, सर्पासन जैसे योगासनों के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, अग्निसार एवं ध्यान प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन, विशन चंद्र वार्ष्णेय, जिला प्रधान सुनील राघव, जिला मंत्री मनोज कुमार वर्मा सहित पदाधिकारी एवं योग साधक उपस्थित रहे।