फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga is a method to balance life

Meerut News: योग जीवन को संतुलित बनाने की पद्धति

Sat, 15 Nov 2025 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 15 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Yoga is a method to balance life
राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को योग से संबंधित जानकारी देते योग गुरु स्रोत संवाद
राजकीय महाविद्यालय में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं कौशल विकास पाठ्यक्रम के तत्वाधान में एक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।योग प्रशिक्षक आचार्य विनय योगी ने अपने व्याख्यान में योग की शक्ति और सामर्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और पूर्ण बनाने की एक समग्र पद्धति है।

योग शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी एवं योग प्रशिक्षक आचार्य विनय योगी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनोज आर्य ने योग की विस्तृत भूमिका पर संबोधित किया। इसका प्रभाव शरीर, मन और आत्मा पर पड़ता है। तनाव और चिंता कम करता है। प्राणायाम और ध्यान मन को शांत करते हैं। योग से पढ़ाई या काम में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि योग से हम अपने आप को निरोग रख सकते हैं जो व्यक्ति नियमित रूप से योग को अपनाते हैं तो वह कई प्रकार से निरोगी हो जाता है शास्त्रों में भी योग की विभिन्न क्रियो के बारे में बताया गया है योग साधना पौराणिक है योग से अनेकों लाभ मिलते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोनू सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉक्टर संजीव यादव, डॉक्टर रेनू जैन ,डॉक्टर समता तोमर,डॉ विजयवीर सिंह ,डॉ मनोज आर्य, दिशांत सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को योग से संबंधित जानकारी देते योग गुरु स्रोत संवाद

राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को योग से संबंधित जानकारी देते योग गुरु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed