फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga helps alleviate stress and anxiety: Amarpal

तनाव और चिंता दूर करने में सहायक है योग : अमरपाल

Sat, 13 Jun 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Yoga helps alleviate stress and anxiety: Amarpal
सीसीएसयू में नित्य योग शिविर में साधकों ने किए योग
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित नित्य योग शिविर के 13वें दिन योग साधकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास किया। योग सत्र का शुभारंभ योगाचार्य अमरपाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया।

इस अवसर पर योगाचार्य अमरपाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की एक संपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास मानसिक तनाव, चिंता तथा अनेक शारीरिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक है। योग सत्र के दौरान साधकों ने पवनमुक्तासन, हलासन, नौकासन, मंडूकासन एवं वज्रासन का अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त शरीर की आंतरिक शुद्धि एवं पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए नौलि क्रिया का भी अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक स्थिरता विकसित होती है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. वैशाली पाटील, अंजू मलिक, राखी सिंह, राकेश कुमार, अर्चना, विवेक कुमार, वंश चौधरी, शिवानंद सहित अनेक योग साधक एवं विभाग के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed