Yoga Day 2024: योग से रहें निरोग, पश्चिमी यूपी में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
भारत से अमेरिका तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। वेस्ट यूपी में योग गुरुओं के नेतृत्व में योगाभ्यास हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों ने पार्कों और खुले स्थानों पर एकत्र होकर योग किया और निरोगी होने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से भी योग शिविर लगाए गए थे। वहीं अमर उजाला की ओर से भी कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
योगमय कर्म करें, निरोगी बने
सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कम्पनी बाग में अयोजित कार्यक्रम में पदम् श्री भारत भूषण ने कहा योगमय होकर कर्म करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्यय शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदना पर संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
पदम् श्री भारत भूषण ने योगासन कराये। उन्होंने कहा कि योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योग को एक दिन नहीं जीवन में नियमित अपने जीवन में अपनाएं। आज पूरी दुनिया भारत के योग को अपना रही है। हमारी योग पद्धति प्राचीन है। भारत सबसे पुराना राष्ट्र है। भारत ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। सहारनपुर की धरती अनेक ऐसे कार्य हुए हैं, जो देश और दुनिया के काम आए हैं।
भारत स्वाभिमान न्यास बिजनौर के सहयोग से अमर उजाला ने शहनाई बैंक्वेट हॉल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। योग कार्यक्रम में भारी संख्या में शहर वासी युवा, बुजुर्ग, महिलाओ, बच्चों ने योग कर स्वास्थ्य लाभ कमाया कमाया।