{"_id":"69b982607c1b10c932070f20","slug":"yoga-and-naturopathy-improve-physical-health-dr-annu-meerut-news-c-72-1-mct1005-150315-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग और प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक स्वास्थ्य में होता है सुधार : डॉ. अन्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग और प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक स्वास्थ्य में होता है सुधार : डॉ. अन्नू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर जागरूकता व्याख्यान किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व से अवगत कराना था।
मुख्य वक्ता डॉ. अन्नू रहीं। उन्होंने व्याख्यान में योग के विभिन्न आसनों, प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों और उनके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी और प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का संचालन शरद पवार ने किया। लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार ने स्वागत भाषण दिया और आधुनिक जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार और डॉ. प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुभम राठी, मोहम्मद सरताज सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।