फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yashveer Singh becomes Chairman of Uttar Pradesh State Construction and Labor Development Cooperative Union

मेरठ के नाम एक और उपलब्धि: यशवीर सिंह बने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन

Mon, 18 Sep 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Sep 2023 07:10 PM IST
सार

Meerut News : चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया।

विज्ञापन
Yashveer Singh becomes Chairman of Uttar Pradesh State Construction and Labor Development Cooperative Union
यशवीर सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई देते ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ का चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ, जिसमें चौधरी यशवीर सिंह मेरठ को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। इस प्रकार से मेरठ को एक और लाल बत्ती मिल गई।

विज्ञापन


चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया। इसके बाद उनको भाजपा युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौधरी यशवीर सिंह 2012 व 2017 में सिवालखास विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हार जीत का अंतर काफी कम मतों का रहा। राष्ट्रीय लोकदल के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे, मंडल अध्यक्ष रहे, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे और भाजपा में ज्वाइन होने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे।

विज्ञापन

खतौली के उपचुनाव में चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने इनको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसका चुनाव चौधरी यशवीर सिंह ने आज निर्विरोधित निर्वाचित होकर जीत लिया। चौधरी यशवीर सिंह की जीत पर गर्मिमय उपस्थिति ब्रजबहादुर, प्रदेश संयोजक सहकारिता, प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, वरिष्ठ नेता आलोक सिंह, सह संयोजक सहकारिता, मनीष साहनी, नवलेश चेयरमैन, संजीव सिक्का चेयरमैन की रही।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव बालियान मंत्री भारत सरकार, डॉ. सतपाल सिंह सांसद बागपत, राजेंद्र अग्रवाल सांसद मेरठ, कांता कर्दम राज्यसभा सांसद, विजयपाल तोमर सांसद राज्यसभा, सोमेंद्र तोमर मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, सरोजनी अग्रवाल एमएलसी, हरिकांत अहलूवालिया मेयर मेरठ, गौरव चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, शिवकुमार राणा जिला अध्यक्ष, सुरेश ऋतुराज जैन महानगर अध्यक्ष, अमित अग्रवाल विधायक कैंट, सतवीर त्यागी पूर्व विधायक, संजीव सिक्का, भोपाल सिंह गुर्जर पाँचली, राजेंद्र चिकारा, राममेहर गुर्जर, संजय जाटव, नेहा सिरोही, अभिषेक गुर्जर, अर्जुन ढिंढाला, अनिल गढ़ी, आदेश शर्मा, सुंदर बढ़ला, मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर, कपिल शर्मा, मुकेश सिंघल, मोहन गुर्जर आदि वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed