फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yashpal Singh given a heartfelt farewell upon retirement.

Meerut News: सेवानिवृत्ति पर यशपाल सिंह को दी भावभीनी विदाई

Mon, 31 Aug 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Yashpal Singh given a heartfelt farewell upon retirement.
नगर पंचायत कार्यालय पर तैनात यशपाल सिंह के सेवानिवृत होने पर सम्मानित करते नगर पंचायत कर्मी स्र
हस्तिनापुर। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को प्रभारी जन्म-मृत्यु यशपाल सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारियों, सभासदों और नगर के गणमान्य लोगों ने यशपाल सिंह एवं उनके परिवार का सम्मान कर उनके स्वर्णिम सेवाकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि यशपाल सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वह्न किया। नगर पंचायत में जन्म-मृत्यु संबंधी कार्यों के संचालन में उनके योगदान को भी सराहा गया। कर्मचारियों और सभासदों ने यशपाल सिंह को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। परिवार के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर यशपाल सिंह भावुक नजर आए। इस मौके पर नगर पंचायत के रविंद्र कुमार, हर्ष, संजय जिनवाल, पुनीत, वार्ड सभासद मनोज, मखदूमपुर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed