फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yamuna overflowing: Thousands of bighas of landslides in Saharanpur, farmers' crops ruined

यमुना उफान पर: सहारनपुर में हजारों बीघा भूमि का कटान, किसानों की फसलें बर्बाद

Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Sep 2021 05:33 PM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण सहारनपुर में नदियां उफान पर हैं। यमुना में उफान के चलते जिले के खादर क्षेत्रों में भूमि कटान शुरू हो गया है। कई गांव के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है। वहीं भूमि कटान से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। 

विज्ञापन
Yamuna overflowing: Thousands of bighas of landslides in Saharanpur, farmers' crops ruined
यमुना का जलस्तर - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नदी में आए उफान के कारण नदी पार बसे ग्राम ढिक्का टपरी के संपर्क मार्ग सहित हजारों बीघा कृषि भूमि का कटान हो गया। इस कारण किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद करने तथा संपर्क मार्ग बनवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात का असर अब मैदानी क्षेत्र में भी हो रहा है। दरअसल हथिनी कुंड बैराज पर पानी का भारी जमाव हो गया। बैराज पर जमा पानी की स्थिति को देखते हुए जल प्रबंधन संस्था द्वारा नियमित रूप से यमुना नदी में पानी छोड़ा जाता रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेदश सरकार का तोहफा: चार साल बाद गन्ना मूल्य में हुई 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि, किसान बोले-ये नाकाफी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जैसे ही यमुना नदी में छोड़ा गया पानी सरसावा क्षेत्र में पहुंचा तो नदी की एक धार ने अपनी दिशा बदल ली तथा पानी का तेज बहाव हरियाणा राज्य में स्थित उत्तर प्रदेश के राजस्व गांव ढिक्का टपरी की तरफ हो गया। 
तेज बहाव के चलते ढिक्का गांव की यमुना किनारे स्थित हजारों बीघा जमीन गन्ने तथा पापुलर की फसल समेत यमुना नदी में समा गई। कटाव की ताकत का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से लेकर यमुना नदी में विलीन हो गया। इससे ग्रामीणों के सामने खेतों तक जाने का भारी संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed