फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub's henchman hits woman constable with bike, goes to jail

Meerut News: याकूब के धेवते ने महिला सिपाही को बाइक से टक्कर मारी, जेल गया

Tue, 20 Aug 2024 05:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Yakub's henchman hits woman constable with bike, goes to jail
मेरठ। याकूब कुरैशी के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हापुड़ अड्डा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के धेवते अब्दुल समद उर्फ शाद ने महिला सिपाही को बाइक से टक्कर मार दी। बैरियर तोड़कर भाग निकला। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नीचे गिर गया। घायल महिला सिपाही को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोस्त से जानकारी लेने के बाद शाद को दबिश देकर रात में ही गिरफ्तार कर लिया। नौचंदी थाने में जान से मारने का प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को पुलिस ने शाद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर रात में 11 बजे से एक बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा है। हापुड़ अड्डे पर नौचंदी चौकी प्रभारी और महिला थाना प्रभारी चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक से वहां आए एक युवक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो उसने तेज स्पीड में बाइक दौड़ा दी। सामने खड़ी एएचटीयू की महिला सिपाही जोहरा परवीन को टक्कर मारकर बैरियर तोड़कर भागने लगा। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त गिर गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि टक्कर मारने वाला अब्दुल समद उर्फ शाद पुत्र निवासी सोहराब गेट थाना कोतवाली है। रात को पुलिस ने दबिश देकर शाद को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला सिपाही को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अब्दुल समद को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में हंटर चलाने में आया था आस मोहम्मद की मां का नाम
याकूब कुरैशी की बेटी और आस मोहम्मद की मां आसमां का नाम 2017 में सुर्खियों में आया था। वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल में याकूब कुरैशी की नाती को चांटा मारे जाने के बाद आस मोहम्मद की मां ने स्कूल में जाकर हंटर चला दिया था। मामला मीडिया में आने के बाद आस मोहम्मद की मां समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, शांति भंग आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पासपोर्ट में गलत पते के चलते फिरोज पर हुई है धोखाधड़ी की रिपोर्ट
चार अगस्त को याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को दुबई जाते समय दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा था। फिरोज का लुकआउट नोटिस जारी था। इसके बावजूद वह दुबई जा रहा था। पांच अगस्त को खरखौदा पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और फिरोज उर्फ भूरा को हिरासत में लेकर थाने आ गई। बाद में कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर न जाने की बात लिखवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को पूर्व मंत्री के पूरे परिवार के पासपोर्ट की जांच सौंपी थी।

जांच में सामने आया कि फिरोज ने सेटिंग कर पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। आवेदन में कागजात सराय बहलीम थाना कोतवाली के लगाए गए, जबकि थाने के कॉलम में कोतवाली के बजाय मेडिकल थाना लिख दिया गया। इसके बाद पासपोर्ट सेल में सेटिंग से उसकी जांच मेडिकल थाने को भिजवाई। यहां तैनात दरोगा रतिभान ने छह मार्च 2024 को फिरोज के पासपोर्ट पर ओके की रिपोर्ट लगा दी थी। मेडिकल थाने से फिरोज के पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई थी। दरोगा और सिपाही निलंबित कर दिए गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि फिरोज को जल्द बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed