फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub Qureshi's son Firoz also got bail in gangster

Meerut: याकूब कुरैशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेटे फिरोज को भी गैंगस्टर में जमानत मिली

Thu, 16 Feb 2023 12:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2023 12:13 PM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। बेटे इमरान के बाद अब उनके दूसरे बेटे फिरोज को भी हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई है। अब दोनों भाई जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। याकूब कुरैशी की जमानत की अर्जी पर भी जल्द सुनवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
Yakub Qureshi's son Firoz also got bail in gangster
याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज को भी हाईकोर्ट से बुधवार जमानत मिल गई है। इससे पहले मंगलवार को फिरोज के भाई इमरान को जमानत मिल गई थी। अब दोनों भाई जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। याकूब कुरैशी की जमानत की अर्जी पर भी जल्द सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी में छापा मारकर पुलिस ने मीट पैकिंग का भंडाफोड़ किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज पर पुलिस ने दो मुकदमे (अवैध तरीके से मीट पैकिंग और गैंगस्टर) दर्ज किए थे। दोनों मुकदमे में इमरान और फिरोज को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। याकूब की जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर जल्द सुनवाई होनी है।

विज्ञापन

संपत्ति जब्त होगी: एसएसपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि गैंगस्टर के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया के लिए एसपी सिटी पीयूष सिंह को लगाया गया है। उनकी काफी संपत्ति चिह्नित कर ली गई गई।

नगर निगम, एमडीए, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों से रिपोर्ट आ चुकी है। जांच रिपोर्ट के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि याकूब के स्कूल, हॉस्पिटल, दो मकान, 33 वाहन और अन्य काफी संपत्ति की जानकारी जुटा ली गई है।

सात माफिया की हो रही मानीटरिंग
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, सारिक, भूपेंद्र बाफर, योगेश भदौड़ा, उधमसिंह, सनी काकरान, बदन सिंह बद्दो को माफिया घोषित किया है। अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। याकूब, सारिक और सनी काकरान की एसपी सिटी, भूपेंद्र बाफर की एसपी ट्रैफिक, योगेश भदौड़ा, उधम सिंह और बद्दो की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी एसपी देहात को दी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed