फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yajna is an ancient tradition of Indian culture: Bhishma Raman Swami

यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा : भीष्म रमन स्वामी

Tue, 03 Mar 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Yajna is an ancient tradition of Indian culture: Bhishma Raman Swami
राजा रघुनाथ महल पर सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पांडव टीले स्थित प्राचीन राजा रघुनाथ महल में आयोजित 106वें सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

महंत भीष्म रमन स्वामी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जिसका उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण की शुद्धि और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ से उत्पन्न होने वाली दिव्य ऊर्जा से मानसिक शांति मिलती है और सामूहिक रूप से किए गए अनुष्ठान से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परंपरा आस्था, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। दूर-दराज के जिलों से आए श्रद्धालुओं की भागीदारी इस आयोजन की विशेषता है, जो इसकी लोकप्रियता और महत्व को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीसरे दिन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

राजा रघुनाथ महल पर सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

राजा रघुनाथ महल पर सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed