फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Xen went to raid after seeing the crowd

सरधना तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में कोल्हू-क्रेसरों में एमडी ऑफिस मेरठ की टीम ने की छापेमार कार्रवाई-अटेरना में हंगामा

Thu, 18 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Xen went to raid after seeing the crowd
भीड़ देखकर भागे छापा मारने गए एक्सईएन
विज्ञापन

सरधना।
तहसील क्षेत्र में मंगलवार को कोल्हू और क्रेसरों पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए एमडी ऑफिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। गांव अटेरना में टीम को एक घरेलू कनेक्शन के मीटर का ढक्कन खुला मिला। इस पर एक्सईएन ने लाइनमैन को फटकार लगाई। इस दौरान पंचायत से लौट रहे ग्रामीणों को देखकर एक्सईएन टीम के साथ मौके से निकल गए।
विद्युत निगम के एमडी ऑफिस पर सरधना तहसील क्षेत्र के रोहटा, ज्वालागढ व रूहासा में कोल्हुओं पर विद्युत चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच के लिए मंगलवार शाम एमडी ऑफिस से दो एक्सईएन व एसडीओ देहात दिनेश कुमार छापा मारने के लिए निकले। टीम को कोल्हुओं पर विद्युत चोरी तो मिली नहीं, बल्कि अटेरना में एक घरेलू कनेक्शन के मीटर का ढक्कन खुला मिला। इस पर एक्सईएन व संविदाकर्मी लाइनमैन के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ व एक्सईएन के बीच मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो एक्सईएन की शिकायत पर एसडीओ सरधना अटेरना पहुंचे। इसी बीच गांव में एक पंचायत निबटाने के बाद ग्रामीण घर लौट रहे थे। एक्सईएन को लगा कि ग्रामीण उन्हें घेरने आ रहे हैं। इस पर वह मौके से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ देहात दिनेश कुमार ने बताया कि एक्सईएन और लाइनमैन में कहासुनी हो गई थी। उन्होंने मामला शांत कराया था। एक्सईएन से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया था। इस कारण कुछ गलतफहमी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed