फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wushu player Tanu Tomar selected for UP Police.

Meerut News: वूशु खिलाड़ी तनु तोमर का यूपी पुलिस में चयन

Fri, 09 Oct 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Wushu player Tanu Tomar selected for UP Police.
रोहटा। वुशु खिलाड़ी तनू तोमर, जिनका स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। परिजन
- स्पोर्ट्स कोटे से मिली नौकरी, मुख्यमंत्री ने सौंपा ज्वाइनिंग लेटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। राष्ट्रीय स्तर पर वूशु प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित करने वाली पूठखास गांव की तनु तोमर का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। स्पोर्ट्स कोटे से चयन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

पूठखास निवासी चमन सिंह तोमर की पुत्री तनु तोमर वर्तमान में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर से बीपीएड द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने वूशु में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। तनु इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा सीनियर फेडरेशन कप में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया है। खेल के प्रति निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। तनु ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए रोहटा रोड स्थित वॉरियर फाइट क्लब में नियमित प्रशिक्षण लिया। क्लब के कोच कपिल कुमार ने उन्हें प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने में मार्गदर्शन किया। तनु के उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन पर भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तनु की उपलब्धि पर उनके परिवार, वॉरियर फाइट क्लब और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। उनकी सफलता से गांव पूठखास सहित मेरठ के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed