फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Written exam for selection of ARP today

Meerut News: एआरपी के चयन के लिए लिखित परीक्षा आज

Tue, 08 Apr 2025 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Written exam for selection of ARP today
मेरठ। परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नौ अप्रैल को किया जाएगा। 58 एआरपी के पदों के लिए 78 शिक्षकों ने आवेदन किया, जिसमें से 74 आवेदन अर्ह पाए गए। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज खूनी पुल मेरठ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचना वर्मा के निर्देश पर मेरठ जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके 44 एआरपी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रत्येक विकास खंड में पांच एआरपी का चयन किया जाना है। इस तरह से ग्रामीण और नगर क्षेत्र में 58 एआरपी के पदों पर चयन होना है। इन पदों के लिए विभिन्न विषयों के 78 शिक्षकों ने आवेदन किया है। एआरपी के चयन के लिए गठित समिति ने जांच के बाद 74 शिक्षकों के आवेदन सही पाए। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय के एआरपी के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नौ अप्रैल को किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षकों से परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed