फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers showed their strength in the wrestling match.

Meerut News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

Fri, 24 Oct 2025 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the wrestling match.
दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि। (फलावदा)
फलावदा। क्षेत्र के गांव नैडू में पहलवान कृष्णा धामा की याद में चल रहे दंगल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मवाना ब्लॉक प्रमुख डॉ. योगेश प्रधान ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, मथुरा, रोहतक, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कैराना, शामली, सोनीपत, गाजियाबाद, आमेटा जलालाबाद हसनपुर, शामली, बड़ौत, सोनीपत, सैदपुर डूंगरपुर जटवाड़ा बेगराजपुर, गढ़ी, गणेशपुर, नागोरी, पिपलहेड़ा, हसनपुर आदि के करीब 60 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। संचालन मास्टर रणपाल गुर्जर ने किया। रेफरी लल्लू पहलवान ने कुश्ती खेल रहे पहलवानों का संचालन किया। कार्यक्रम में विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतीय गुर्जर, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, अमरीश ठेकेदार, प्रधानाचार्य गौरव कुमार, धर्मवीर सिंह, समाजसेवी पोपीन सैनी, कंवरपाल कामदार, प्रेमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed