{"_id":"6ade2c16b7a0b4240c0a88a7","slug":"wrestlers-showcased-their-strength-at-the-dangal-wrestling-event-held-at-the-durga-temple-in-sisauli-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109224-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिसौली दुर्गा मंदिर पर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिसौली दुर्गा मंदिर पर दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गांव सिसौली में मेले में आयोजित किया जा रहे दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गांव सिसौली में पंडित रामस्वरूप दुर्गा हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्रांगण में स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के तीसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी रहे। उनके साथ रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान रहे। अतिथियों ने हाथ मिलाकर पहलवानों का परिचय प्राप्त किया और दंगल शुरू कराया।
दंगल में 5100 रुपये की पहली कुश्ती नफीश और मोहित बड़ौत के बीच हुई। इसमें नफीश नले बाजी मारी। 2100 रुपये की दूसरी कुश्ती विशाल और जुनैद पहलवान के बीच हुई, जिसमें जुनैद पहलवान विजेता रहे। दूसरी कुश्ती के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विशाल पक्ष की ओर से कथित तौर पर दंगल का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। मेला कमेटी के सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रवीण तोमर ने मुंडाली थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेले में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दीं। मौके पर केवल दो-तीन पुलिस कर्मी ही मौजूद थे, जिसके कारण मेले की व्यवस्था बनाए रखने में कमेटी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की आवश्यकता जताई ताकि श्रद्धालुओं ओर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान मेला कमेटी से प्रवीण तोमर, विकास उर्फ सनी, सत्यप्रकाश, पूर्व प्रधान संजय, कुलदीप शर्मा, अनिल शर्मा, कुशल तोमर, विनय तोमर आदि का विशेष सहयोग रहा।