राजस्थान में पहलवान वीनस ने जीता सिल्वर, फैजाबाद में बड़ौत के खिलाड़ियों का रहा जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में छपरौली के पहलवान ने रजत पदक जीता। नंगला बड़ी गांव के पहलवान वीनस ने 61 किलो ग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुश्ती संघ के जिला सचिव कृष्णपाल खलीफा ने पहलवान को बधाई दी है।
फैजाबाद में बड़ौत के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बड़ौत के श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में फैजाबाद में हुई ताईक्वाडो प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और पीटीआई विजय कुमार ने किया।
पीटीआई विजय कुमार ने बताया फैजाबाद में 23 से 27 सितंबर तक प्रदेशीय ताईक्वाडो प्रतियोगिता चली। इसमें स्कूल के छात्र पार्थ पुत्र अजित सिंह ने सब-जूनियर बालक वर्ग में 23 से 25 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, इसमें स्कूल के ही छात्र तालिब ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों छात्रों को सम्मानित किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/