पहलवान शौकेंद्र तोमर बोले- झूठी वाह वाह लूटने में लगी है भाजपा सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन अवार्डी पहलवान और सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी वाह-वाह लूटने में लगी है। वह सरकारी मिलों को भी निजी कंपनियों को सौंपने का काम कर रही है और इससे किसानों की कमर टूटेगी।
शौकेंद्र शनिवार को बागपत की मधुबन कॉलोनी में संजय चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रमाला सहकारी मिल की क्षमता बढ़ाने का कार्य 2016 में तत्कालीन सरकार सपा ने किया। तभी से यह कार्य चल रहा था, लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री इसकी क्षमता वृद्धि करने आ रहे हैं और झूठी वाह-वाह लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में चुनाव हुए तो उन्होंने वायदा किया था कि बागपत मिल की क्षमता वृद्धि बढ़ेगी। लेकिन उसकी क्षमता वृद्धि अभी तक नहीं की गई। प्राइवेट मिल मलकपुर भुगतान के नाम पर किसानों का खून चूस रही है और अब भाजपा की सरकारी मिलों को भी निजी कंपनियों को सौंपने का काम कर रही है और वह यह कहकर जनता को बहका रही है कि दो साल के लिये उत्तम कंपनी को रमाला मिल की बागड़ौर सौंपी जा रही है, लेकिन यह सदा के लिए उसे दे रही है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- वंशवाद की राजनीति करती है कांग्रेस, मोदी ने कर दिखाए बड़े- बड़े काम
उन्होंने बताया कि 2016 में छपरौली के यमुना पुल की पहल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की और उस समय हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन भाजपा सरकार आने पर यह कार्य अधर में रुक गया। जब लोकसभा चुनाव आए तो इस पर कार्य शुरू किया, लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग में कोई मानक नहीं है। कहीं सड़क को चौड़ी कहीं कम किया जा रहा है और दोनों तरफ बनाए जा रहे नालों का भी मानक खराब है।
वहीं गौरव बड़ौत ने कहा कि विद्युत की दरें बढ़ाकर किसान, मजदूर की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा गोवंश कटान में उत्तेजना भड़काने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के लोग ही मिले हैं। इस अवसर पर कुलवीर राठी, अमित लंबा, गौरव तोमर, संजय तोमर आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/