फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worshiping Mother Cow removes the Navagraha Dosha: Vatsa

गो माता की पूजा करने से दूर होते हैं नवग्रह दोष : वत्स

Wed, 29 Oct 2025 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Oct 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Mother Cow removes the Navagraha Dosha: Vatsa
आज शहर में मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व, शहर की गोशाला में होंगे पूजन कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी पर्व है। इसके लिए शहर की गोशालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोशालाओं को सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां होने वाले गोपूजन में शामिल होंगे। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन गो पूजन करने से नवग्रह दोष दूर होते हैं।
वत्स ने बताया कि सनातन धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण पहली बार गाय चराने के लिए निकले थे। गोवर्धन पूजा के सात दिनों के बाद इंद्रदेव ने अपनी हार स्वीकार कर भगवान कृष्ण का गोपाष्टमी के दिन अभिषेक किया था। गोपाष्टमी पर शहर की सभी गोशाला में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर गो सेवा करेंगे। शहर में कंकरखेड़ा, दिल्ली रोड गोपाल गो शाला, महा बिल्वेश्वरनाथ मंदिर, बाबा मनोहरनाथ मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर आदि स्थानों पर आयोजन होंगे। गोशाला में गो और बछड़े दोनों को सजाया जाता है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि इस दिन गो माता से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने गो चरण की लीला शुरू की थी।
विज्ञापन

- गो हैं धन समृद्धि की देवी
- गो को धन और समृद्धि की देवी। इसके साथ ही लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। गो का संंबंध भगवान विष्णु से भी है। गो ब्रह्मांड की रक्षक और पालनकर्ता माना जाता है। ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि ऐसा भी माना जाता है कि गो में 33 कोटि देवी देवता वास करते हैं। घरों में लोग गो माता को पहली रोटी खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गो माता खत्म करती हैं वास्तु दोष
- गो माता जिस स्थान पर खड़ी होती हैं वहां वास्तु दोष खत्म हो जाता है। आचार्य कौशल ने बताया कि यदि बच्चे गो माता का दूध पीते हैं तो वह शक्तिशाली और रोग मुक्त हो जाते हैं। गो का दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। गाय के गोबर की धूनी घर से नकारात्मक दोषों को खत्म कर देती हैं। इसके अलावा गो दान सबसे बड़ा दान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed