फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worship of the religion of Uttam Sanyam on the sixth day of Daslakshan festival

दशलक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा

Tue, 02 Sep 2025 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 02 Sep 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Worship of the religion of Uttam Sanyam on the sixth day of Daslakshan festival
मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर साकेत में पूजन करती महिलायें.....संवाद
मेरठ। शहर के जैन मंदिरों में चल रहे दशलक्षण पर्व के छठे दिन मंगलवार को उत्तम संयम धर्म की पूजाएं की गई। मंदिरों में अभिषेक, पूजन और विधान हुए। दिल्ली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर वीर नगर में सुबह मूल नायक भगवान महावीर स्वामी, भगवान आदिनाथ का अभिषेक हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन, मोहन जैन रहे। इस अवसर पर धूप दशमी का पर्व भी मनाया गया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में शांतिनाथ भगवान और वासुपूज्य भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य प्रियांक जैन, निशांत जैन, उमेश जैन, चैतन्य जैन को प्राप्त हुआ। देव शास्त्र गुरु, अभिनंदन नाथ भगवान, शीतल नाथ भगवान की पूजा की गई। मंदिर में अर्हम चक्र महामंडल विधान किया गया। मांडले पर 65 अर्घ समर्पित किए गए। शीतल नाथ भगवान की सभी क्रियाएं पंडित श्रीनंदन शास्त्री ने कराई। विनय जैन, सुनील जैन, अचल जैन, अतुल जैन, सत्येंद्र जैन रहे।
विज्ञापन

- फूलबाग कॉलोनी में सिद्ध प्रभु की शांतिधारा
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में शाश्वत पर्व दस लक्षण के छठे दिन उत्तम संयम धर्म और धूप दशमी की पूजा हुई। श्रीजी के अभिषेक के बाद श्रीजी की मुख्य शांतिधारा वीरेश जैन और सिद्ध प्रभु की शांतिधारा संजीव जैन द्वारा की गई। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संयम का अर्थ है सांसारिक भोगों पर अंकुश लगाना है। कार्यक्रम का संयोजन विनय जैन ने किया। इस अवसर पर नवीन, अतुल, संजय, जिनेंद्र, प्रदीप, योगेंद्र, विनय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंजय कुमार पर आधारित नाटिका का मंचन
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कंकरखेड़ा में महापर्व दश लक्षण पर्व हुआ। सागर मध्य प्रदेश से आए विधानाचार्य ऋषभ जैन के दिशा निर्देशन में नवग्रह विधान का पाठ शुरू हुआ। सौधर्म इंद्र डीके जैन, कुबेर इंद जितेंद्र जैन, शांतिधारा आशीष जैन, जगभूषण जैन परिवार को सौभाग्य मिला। सांय काल सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाओं द्वारा धनंजय कुमार पर आधारित नाटिका का सचित्र प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर देवेंद्र जैन, राजीव जेन, जेके जैन, सुकौशल जैन, नवीन जैन, डीके जैन रहे।
। श्री महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर श्री अर्हम च्रक विधान
मेरठ। श्री महावीर जयंती भवन शारदा रोड मेरठ पर श्री अर्हम चक्र विधान हुआ। विधानाचार्य पंडित जयकुमार जैन ने बताया कि दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य के बारे में बताया। सत्य ही जीवन का आधार है। सत्य का पालन करना सिर्फ सत्य बोलना नहीं है। सत्य में इतनी शक्ति होती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वह हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संजय जैन, विनोद जैन, अनिल जैन, सुशील जैन, संजीव जैन रहे।
- भगवान के चरणों में अर्पित की गई धूप
मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पर जैन समाज के द्वारा धूप दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर में भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन किया गया। विपिन जैन ने धूप दशमी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे धूप वातावरण को सुगंधित करती है, वैसे ही धर्म जीवन को सुगंधित करता है। हितेशी जैन, चांदनी जैन, राशि जैन ने नृत्य प्रस्तुत किया।

- संयम ही जीवन का शृंगार
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि संयम ही जीवन का शृंगार है। सुबह मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा हुई। मुख्य शांतिधारा स्वर्ण झारी से करने का सौभाग्य रमेश जैन, विपुल जैन, गौरव जैन को प्राप्त हुआ। रजत झारी से शांतिधारा करने का सौभाग्य अमित जैन, हेमचंद जैन परिवार को मिला। सिद्धांत शास्त्री ने कहा कि मनुष्य संयम धारण कर सकता है इसलिए जीवों में श्रेष्ठ है। जीवन में संयम नहीं तो जीवन बिना ब्रेक की गाड़ी के समाधान है। इस अवसर कपिल, नितिन, रचित जैन, विनोद, रमेश, राकेश, अजय रहे।

मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर साकेत में पूजन करती महिलायें.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..दसलक्षण पर्व पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर साकेत में पूजन करती महिलायें.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed