फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worship of Mother Shailputri brings good fortune

Meerut News: मां शैलपुत्री की पूजा से होती है सौभाग्य की प्राप्ति

Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Shailputri brings good fortune
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर शुरू हुई नवरात्रि पूजा
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाली शारदीय नवरात्रि पूजा शुरू की गई। पहले दिन कलश स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में शामिल होकर माता का आशीर्वाद लिया।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की गई। उसके बाद नवरात्रि पूजन शुरु हुआ। सोमवार को पहले दिन ज्योति शर्मा, सीमा गुर्जर, कौशल चौधरी, स्वाती, रितिका आदि ने विधिविधान से माता का भव्य शृंगार किया गया। पहले दिन कलश की स्थापना के साथ पूजा शुरू की गई। मंदिर में मौजूद माता की प्राचीन प्रतिमा पर श्रद्धालुओं द्वारा सिंदूर से तिलक लगाने के बाद लाल रंग के पुष्प और विभिन्न प्रकार के फल अर्पित किए गए। माता के समक्ष घी का दीपक जलाकर माता की आरती करने के साथ दुर्गा सप्तमी का पाठ किया। माता के दरबार में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है। माता शैलपुत्री की आराधना से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और घर में खुशहाली आती है। इनकी अर्चना से मूलाधार चक्र जागृत होते हैं जो अत्यंत शुभ होता है। साथ ही नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा से चंद्रमा से जुड़े सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि सतचंडी महायज्ञ का दूसरी बार वैदिक मंत्रों के साथ आयोजन हुआ। दुर्गा सप्तमी का सवा लाख पाठ किया जाएगा। आचार्य मुकेश शांडिल्य ने माता की कथा सुनाते हुए कहा कि मां बेहद दयालु और कृपालु हैं। मां शैलपुत्री के मुख पर कांतिमय तेज झलकता है। मां अपने भक्तों का उद्धार कर दुखों को दूर करती हैं। पूजा मथुरा वृंदावन से आए आचार्य शिव शंकर, सुखदेव नोटियाल ने संपन्न कराई। इस अवसर पर कृष्णा सैनी, विशु शर्मा, रोहित शर्मा, चंद्रप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed