फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World's first qualifying meditation centre to become in Hastinapur of Meerut

हस्तिनापुर में 100 करोड़ में बनेगा विश्व का पहला अर्हं ध्यान केंद्र, ये होगी इसकी खासियत

Thu, 25 Feb 2021 02:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Feb 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
World's first qualifying meditation centre to become in Hastinapur of Meerut
हस्तिनापुर में प्रस्तावित अर्हं ध्यान केंद्र का माॅडल। - फोटो : अमर उजाला

जैन तीर्थंकर श्री शांतिनाथ, श्री कुंतुनाथ और श्री अरहनाथ की जन्मस्थली हस्तिनापुर में स्वस्तिक स्वरूप अर्हं दर्शनम केंद्र का निर्माण शुरू होने जा रहा है। जंबूद्वीप, अष्टापद और कैलाश पर्वत के बाद यह भव्य केंद्र जनमानस के लिए ज्ञान, आस्था और आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा।

विज्ञापन


तीन हेक्टेयर भूमि में 100 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले स्वस्तिक स्वरूप केंद्र में श्रामन पद्धति से जीवन जीने की कला के साथ-साथ शांति प्राप्ति का बोध पांच क्रियाओं के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन


ऊं अर्हं तीर्थ ट्रस्ट और ऊं अर्हं सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 27 फरवरी, शनिवार को शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ हो जाएगा। अर्हं श्री मुनि 108 प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में सभी निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। ऊपर से देखने यह केंद्र स्वस्तिक स्वरूप में दिखेगा। दिगंबर जैन महासमिति के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड प्रवक्ता विनेश जैन ने बताया विश्व में अर्हं ध्यान का यह पहला केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जैन मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज अभी तक ऑनलाइन और अन्य माध्यम से अर्हं ज्ञान दे रहे हैं। अर्हं में पांच मुद्राओं से ध्यान कराया जाता है। भौतिक रूप से मनुष्य ज्ञान को प्राप्त करता है। 

केंद्र के निर्माण से पूर्व अर्हं ध्यान योग पर किए गए शोध में तिहाड़ जेल में कुछ कैदियों, रेवाड़ी में छात्रों, महिलाओं और वृद्धों पर इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें


युवाओं में जैन दर्शन के विस्तार के लिए चलाई जाएंगी कक्षाएं 
नए केंद्र में युवाओं के बीच जैन धर्म के विस्तार के लिए कक्षाएं चलाकर अर्हं ध्यान योग का ज्ञान कराएगा जाएगा। यहां लोग योग के सिद्धांतों के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक रोगों को खत्म करने की कला भी सीख सकेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने रखी आधारशिला  
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज भूमि पूजन किया। पटेल बुधवार रात हस्तिनापुर पहुंच गए थे। आज सुबह उन्होंने जंबूद्वीप, रघुनाथजी टीला और अष्टपाद का दौरा किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed