फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Post Day: postal department changed the way of services, postmen providing door-to-door ATM services

World Post Day: बदलते दौर में डाक विभाग ने भी बदला सेवाओं का तरीका, घर-घर पहुंच एटीएम जैसी सेवा दे रहे डाकिये

Sun, 09 Oct 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi सागर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
सागर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 11:14 AM IST
सार

डाक विभाग की बैकिंग सेवाएं भी कई लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। सुदूर क्षेत्रों में डाकिया चिट्टी के अलावा जरूरतमंद लोगों को एईपीएस सेवा के तहत नकदी निकासी की सुविधा उनके द्वार पर ही दे रहे हैं।

विज्ञापन
World Post Day: postal department changed the way of services, postmen providing door-to-door ATM services
postman

विस्तार

एक समय था जब परिचितों का हाल जानने के लिए लोग एक दूसरे को चिट्ठियां लिखा करते थे। उस दौर में डाकियों का इंतजार सिर्फ चिट्ठी के लिए किया जाता था। बदले दौर में फोन और इंटरनेट ने चिट्ठियों का इंतजार ही खत्म कर दिया। आधुनिक समय में डाक विभाग ने अपना दायरा बढ़ाया और सेवाओं का तरीका बदल दिया। अब घर-घर एटीएम बनकर भी डाकिया पहुंच रहे 

विज्ञापन


डाक विभाग ने नई तकनीकी सेवाएं शुरू की हैं। डाक, पार्सल और स्पीड पोस्ट को जल्द पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस सेवाएं शुरू की गई हैं। अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल कर लोग घर बैठे ही डाकियों से पैसे मंगा सकते हैं। आधार कार्ड, पासपोर्ट व अन्य सरकारी कागजात और बैंक व कार्यालयों के पत्र व्यवहार ने डाक विभाग की अहमियत को बरकरार रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शॉप्रिक्स मॉल में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक चला रहा लाभकारी योजनाएं
डाक विभाग की बैकिंग सेवाएं भी कई लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना का लोगों ने खूब लाभ लिया है। हाल ही में हुए पासबुक वितरण समारोह में मंडल में एक ही दिन में 2513 सुकन्या योजना के खाते खुलवाए गए।

प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया कि कन्या के जन्म होने पर माता-पिता 250 रुपये के खाते खुलवा सकते हैं। इसके बाद एक हजार रुपये एकमुश्त या फिर किश्तों में जमा करा सकते हैं। इसके बाद बेटी की उम्र 18 साल होने पर जमा राशि में से 50 प्रतिशत और 21 साल की उम्र होने पर पूरी धनराशि निकाली जा सकती है।

इसके अलावा छोटी बचत के लिए भी विभाग योजनाएं चला रहा है। आवर्ती जमा खाता, मासिक आय योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र आदि योजनाओं में विभिन्न ब्याज दरों का लाभ ले सकते हैं।
 
547 डाकिया दे रहे वित्तीय सेवाएं
प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे ने बताया कि डाकिया कई महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। सुदूर क्षेत्रों में डाकिया चिट्टी के अलावा जरूरतमंद लोगों को एईपीएस सेवा के तहत नकदी निकासी की सुविधा उनके द्वार पर ही दे रहे हैं। घर-घर जाकर खाते खोलना, नकदी जमा एवं निकासी की सुविधा दी जा रही है। मंडल में कुल 547 ग्रामीण डाक सेवक और डकिया हैं। वह मेरठ और बागपत जिले में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed