फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Peace Mahayagna from 2nd to 4th March, religious devotees will gather at Pandav Tila

Meerut News: विश्व शांति महायज्ञ 2 से 4 मार्च तक, पांडव टीला पर जुटेंगे धर्मप्रेमी

Fri, 27 Feb 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
World Peace Mahayagna from 2nd to 4th March, religious devotees will gather at Pandav Tila
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। प्राचीन पांडव टीला पर स्थित रघुनाथ महल पर सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ मंदिर में होली व दुल्हैंडी के पावन पर्व पर 2 से 4 मार्च तक सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ का आयोजन मंदिर के संस्थापक महात्मा सुमेर सिंह काली कमली वाले की परंपरा के अनुरूप किया जा रहा है।

महंत भीष्म रमन स्वामी ने बताया कि आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 11 बजे तक तथा शाम 3:00 से 6:00 बजे तक यज्ञ व धार्मिक उपदेश होंगे। चार मार्च को प्रातः 10:30 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भजन व प्रवचन होंगे।
विज्ञापन

महायज्ञ में आर्य जगत के विद्वान वक्ता एवं संत भाग लेंगे। गुरुकुल महाविद्यालय पूठ के स्वामी अखिलानंद, आचार्य सुमित्रा आर्य, आचार्य रणधीर सिंह, भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी बिजनौर व गजराज सिंह प्रेमी सहित वेदपाठ गुरुकुल पूठ के ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक डॉ. वेद प्रकाश शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की। अध्यक्ष विनय मलिक ने बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान रमेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार एडवोकेट, संगठन मंत्री लोकेश कुमार सिरोही सहित समिति के पदाधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed