फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Peace Mahayagna begins, Raghunath Mahal resonates with Vedic chants

Meerut News: विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रघुनाथ महल

Mon, 02 Mar 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
World Peace Mahayagna begins, Raghunath Mahal resonates with Vedic chants
पांडव टीले पर स्थित राजा रघुनाथ महल पर होली के अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ में शामिल यजमान स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। प्राचीन पांडव टीले पर स्थित रघुनाथ महल में होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ का सोमवार को विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ हो गया। 106वें महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव का आरंभ प्रथम आहुति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
यज्ञ के मुख्य यजमान सुधीर कुमार व अंजू देवी और सह यजमान यशपाल चावला व प्रीति चावला सहित अन्य श्रद्धालु रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान प्रारंभ कराया। वेदपाठ व्योम आर्य एवं अमित आर्य द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति व जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

आश्रम महंत स्वामी भीष्म रमन ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन पौराणिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। हमें समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यज्ञ दो प्रकार के होते हैं—एक, अग्नि में घी व हवन सामग्री की आहुति देकर और दूसरा वेद पाठ के माध्यम से। अग्नि यज्ञ से वायु शुद्ध होती है, जिससे जल व वातावरण भी शुद्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन आश्रम संयोजक वेद प्रकाश रमन ने किया। उन्होंने महंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रंगोत्सव के दिन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। यज्ञ में अंकित सिवाच, दीपक, विजित, शुभम, रोहन, मोहित कसाना, विनय कौशिक, लोकेश सिरोही सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed