फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World peace is possible only through non-violence: Bhav Bhushan Maharaj

अहिंसा से ही संभव है विश्व शांति : भाव भूषण महाराज

Mon, 01 Jun 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
World peace is possible only through non-violence: Bhav Bhushan Maharaj
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आयोजित 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान महोत्सव के 12वें दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रात: भगवान शांतिनाथ जलाभिषेक के बाद शांतिधारा करने का सौभाग्य संजीव जैन, आकर्ष जैन, वर्षा जैन और आस्था जैन को प्राप्त हुआ।

मंगल प्रवचन देते हुए मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में चारों ओर हिंसा और आतंक का वातावरण दिखाई देता है। ऐसी परिस्थितियों में भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा का मार्ग ही विश्व शांति की स्थापना का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि हिंसा ने दुनिया को आतंकवाद और विनाशकारी हथियार दिए हैं, जबकि अहिंसा ने मानवता को एकता, सहयोग और अंतरराष्ट्रीय भाईचारे का संदेश दिया है।
विज्ञापन

मुनि ने कहा कि जियो और जीने दो, वसुधैव कुटुंबकम और अहिंसा परमो धर्मः जैसे सिद्धांत विश्व शांति की नींव हैं। अहिंसा में प्रेम, करुणा, दया, मैत्री और वात्सल्य जैसे गुण समाहित हैं, जिनके माध्यम से मानव समाज में सौहार्द स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान ऋषभ जैन, रेणू जैन, रूचिका जैन और यश जैन ने विशेष पूजन किया गया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से अतिथियों का माला और मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।


भगवान जिनेंद्र की संगीतमय महाआरती, भजन संध्या और 48 दीपकों से भक्तामर आराधना का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी एवं पंडित आशीष शास्त्री ने किया।

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed