World Hepatitis Day 2020: खानपान को लेकर करते हैं लापरवाही तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की तहसील क्षेत्र मेें इस वर्ष एक दर्जन से अधिक लोग हैपेटाइटिस की चपेट में आए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के अनुसार अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यह एक दिन कैंसर का रूप ले सकता है। इसलिए समय से इसका इलाज शुरू होना बेहद ही जरूरी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार बताते है कि हैपेटाइटिस बीमारी ज्यादातर वायरस के कारण होती है। कभी-कभी बैक्टीरिया के संक्रमण अथवा दवाइयों के दुष्प्रभावों के कारण भी ये हो सकती है।
वायरस से होने वाली हैपेटाइटिस गंभीर रूप भी धारण कर लेती है, इसलिए इसमें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। बताया कि संक्रमित ब्लड चढ़ाने, सुइयों का इस्तेमाल करने, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है।
कैंसर का भी खतरा होता है
बड़ौत। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जिन व्यक्तियों को पहले से ही हैपेटाइटिस बी और सी की समस्या है, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने, दूषित संक्रमित सुइयों से संक्रमित खून चढ़ानेे से यह बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि हैपेटाइटिस की प्रारंभिक अवस्था रोग शुरू होने के तीन महीनों तक रहती है, लेकिन छह माह तक जब इसका इलाज नहीं होता तो यह क्रॉनिक हैपेटाइटिस में बदल जाती है।
प्रारंभिक अवस्था में यदि हैपेटाइटिस के साथ पीलिया भी हो जाए और इसका उपचार ठीक से न किया जाए तो यह क्रॉनिक बी या सी का रूप ले लेती है। यदि फिर भी उचित इलाज न हो सका तो यह लिवर सिरोसिस में परिवर्तित हो जाती है, इसके फलस्वरूप पूरा लिवर क्षतिग्रस्त हो जाता है और लिवर का कैंसर भी हो सकता है। ऐसे में साफ सफाई का विशेष खयाल रखें और हैपेटाइटिस का टीका जरूर लगवाएं।
हैपेटाइटिस के लक्षण
- बुखार, भूख न लगना, खाने को देखकर जी मिचलाना।
- उल्टी, बदन दर्द, सिगरेट पीने वालों को तंबाकू से अरुचि होना।
- बदन में खुजली, पेट में गड़बड़ी होना।
- आंखों में पीलापन, पेशाब का रंग पीला होना, पैरों में सूजन बढ़ना।
- हर समय जोड़ों में भी दर्द रहना, चिड़चिड़ापन होना।
हैपेटाइटिस से बचने के उपाय
- घाव को खुला न छोड़ें। यदि त्वचा कट फट जाए तो उस हिस्से को डिटॉल से साफ करें।
- शराब पीना बंद कर दें।
- अपने टूथब्रश, रेजर, सुईं, सिरिंज, कैंची आदि वस्तुएं जो आपके खून के संपर्क में आती हों, उन्हें शेयर न करें।