फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   World Environment Day: Special ambulance goes to save plants in this district of UP

विश्व पर्यावरण दिवस विशेष: यूपी के इस जिले में पौधों को बचाने के लिए निकलती है खास एंबुलेंस

Fri, 05 Jun 2020 12:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2020 12:25 AM IST
सार

- हरित प्राण ट्रस्ट जिले में चला रहा अनूठा अभियान
- अब तक  एक  लाख पौधों का वितरण भी किया 

विज्ञापन
World Environment Day: Special ambulance goes to save plants in this district of UP
plant ambulance, harit ambulance - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में जिंदगी की जद्दोजहद चल रही है। सबका जीने का अपना अंदाज और अपनी जरूरत हैं। संकट के इस दौर में प्रकृति को बचाने के  लिए भी अनूठी पहल की गई है। लॉकडाउन को देखते हुए  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हरित प्राण एंबुलेंस बनाई गई ताकि पौधों को पानी दिया जा सके ।  इसके लिए रोजाना सड़कों पर घूमकर पेड़-पौधों को पानी दिया जाता है।

विज्ञापन

 
बड़ौत का हरित प्राण ट्रस्ट पेड़-पौधों को बचाने में जुटा है। ट्रस्ट से जुड़े लोग हरित एंबुलेंस के जरिए  पेड़-पौधों को खाद पानी के साथ कीटनाशक का छिड़काव कर रहे है। ट्रस्ट जिले में अब तक एक लाख पौधों का वितरण भी कर चुका है।
विज्ञापन


बड़ौत निवासी ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर दिनेश बंसल बताते है कि वह पेशे से सर्जन हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने उनके पास इलाज कराने आने वाले लोगों को एक पेड़ देने का कार्य शुरू किया था और बाद में कुछ चिकित्सकों व शिक्षकों के साथ मिलकर हरित प्राण ट्रस्ट शुरू की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में एक लाख से अधिक पौधे मरीजों को दिए है। किसी मरीज का पौधा खराब होने पर उसे दूसरा पौधा दिया जाता है।

मेरा परिवार है हर पौधा, सबका लेखा जोखा
चिकित्सालय से जिसे भी पौधा दिया जाता है, उसका नाम, पता एबं मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाता है। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर फोन के माध्यम से पौधे के बारे में जानकारी ली जाती है। व्हाट्सएप पर भी पौधे के फोटो मंगवाए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed