फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   world cancer day

दूषित पानी से जिंदगी दाव पर

Thu, 04 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Feb 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
world cancer day

काली नदी के किनारे बसे गांव कैंसर की गिरफ्त में हैं। तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इलाज के नाम पर सरकार के पास कुछ खास नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों के लोगों के लिए महज अकेला लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज है। यहां पर कहने को रेडियोथैरेपी की सुविधा है, लेकिन वेटिंग काफी लंबी है। चिकित्सक के पास भी समय नहीं है।

विज्ञापन


जिले में करीब चार दर्जन से अधिक गांव कैंसर की चपेट में हैं। काली नदी के किनारे वाले सैनी, उलखपुर, जलालपुर, मैथना, इकलौता, पबला, नगला सेखू, कस्तला की स्थिति बहुत खतरनाक है। स्थानीय लोगों की तरफ से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन शासन और प्रशासन न तो शुद्ध पानी उपलब्ध करा पाया है और न ही उनके इलाज के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि पानी दूषित है जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक को कॉलेज प्रशासन ने सीएमएस का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है। जिस कारण उनके पास मरीजों को देखने का समय ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगा इलाज हर किसी के बस में नहीं
यूं तो कैंसर के पीछे दूषित पानी के साथ बीड़ी सिगरेट, पान, मसाला से लेकर अन्य नसीले पदार्थों के सेवन को जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा मामले गले के कैंसर के हैं। इसके बाद फेफड़े और लीवर के कैंसर का नंबर आता है। स्तन कैंसर के मामले में भी तेजी से बढ़ रहे हैं।


कैंसर का इलाज हर कोई व्यक्ति नहीं करा सकता है। करीब 4 से आठ लाख रुपये का खर्च कैंसर के ट्रीटमेंट पर आता है। वो अभी अगर शुरुआत की दो स्टेज में ही कैंसर का पता चल जाए। हर मरीज कैंसर का इलाज नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed