फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Athletics Championship... Annu will throw javelin today for a medal

Meerut News: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप... पदक के लिए आज भाला फेकेंगी अन्नू

Thu, 18 Sep 2025 08:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Sep 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
World Athletics Championship... Annu will throw javelin today for a medal
अन्नू रानी
जापान के टोक्यो में चल रही है प्रतियोगिता में आज शाम चार बजे होगी स्पर्धा, मेरठ वासियों को लगी उम्मीद
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जापान के टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी अन्नू आज प्रतिभाग करेंगी। अन्नू आज शाम 4 बजे भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मेरठ वासियों को उनसे पदक जीतने की उम्मीद हैं।

मेरठ के बहादुरपुर गांव की रहने वाली अन्नू रानी शुक्रवार को भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंउ में प्रतिभाग करेंगी, यदि वह इस राउंड को पार कर लेती हैं तो फिर वह 20 सितंबर को शाम 5:35 पर फाइनल राउंड में हिस्सा लेंगी और पदक के लिए खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में अब मेरठ वासियों को अन्नू रानी से ही पदक की उम्मीद हैं। हालांकि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की तीन महिला एथलीट भारतीय टीम के साथ टोक्यो गई थीं। इनमें 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी, 35 किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी और भाला फेंक में अन्नू रानी को प्रतिभाग करना था। प्रियंका गोस्वामी ने सबसे पहले प्रतिभाग किया, लेकिन वह पदक प्राप्त नहीं कर सकीं। प्रियंका ने 35 किमी पैदल चाल में 24वां स्थान प्राप्त किया और वह पदक से चूक गईं। इसके बाद प्रतियोगिता में पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज के क्वालीफाइंग राउंड में प्रतिभाग किया। वह भी इस रनाउंड को पार नहीं कर सकीं और फाइनल में जाने से चूक गईं।।
विज्ञापन

अन्नू की उपलब्धियां:
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
2025-- इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed