{"_id":"6a6b555934733fe8d200fe05","slug":"workshop-concludes-at-agricultural-university-certificates-distributed-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108420-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में कार्यशाला का समापन, प्रमाण-पत्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में कार्यशाला का समापन, प्रमाण-पत्र वितरित किए
Thu, 30 Jul 2026 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। 23 से 29 जुलाई तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक एवं शैक्षणिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, तकनीकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कोर्स डायरेक्टर डॉ. जयवीर सिंह, कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रेरणा शर्मा और डॉ. अनुराग ऐरन मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षण में विशेषज्ञ के रूप में योगदान देने वाले मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के फैकल्टी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता एवं कोर्स डायरेक्टर डॉ. जयवीर सिंह ने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स वर्तमान समय की महत्वपूर्ण तकनीकें हैं, जिनका शिक्षण, अनुसंधान और व्यावसायिक कार्यों में व्यापक उपयोग है।