फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers sit on dharna at Mawana Mill's gate for demands, asked for bonus

मांगों के लिए श्रमिक मवाना मिल के गेट पर धरने पर बैठे, मांगा बोनस

Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Workers sit on dharna at Mawana Mill's gate for demands, asked for bonus
मांगों के लिए श्रमिक मवाना मिल के गेट पर धरने पर बैठे, मांगा बोनस
विज्ञापन

मवाना। मवाना शुगर श्रमिक संघ की शाखा द्वारा शुक्रवार शाम मिल गेट के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। 16 सूत्रीय मांग पत्र मवाना शुगर वर्क्स के महाप्रबंधक के नाम दिया।
शाम पांच बजे संघ की मवाना श्रमिक शाखा द्वारा मिल के मुख्य द्वार के सामने सड़क के दूसरी ओर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अन्य शुगर मिलों द्वारा 16 हजार 800 रुपये बोनस कर्मचारियों को दिया जा रहा है। लेकिन मवाना शुगर मिल द्वारा कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से लेकर मिल हाईकमान तक बात की जाएगी। यदि फिर भी बात नहीं बनती है तो आगे की रणनीति पर विचार होगा।
विज्ञापन

लगभग एक घंटा प्रदर्शन के बाद धरना समाप्त कर दिया। एक मांगपत्र मिल के जनरल मैनेजर के नाम दिया गया। जिसमें कहा है कि काफी ठेकेदार कंपनी में कार्यरत हैं। इन ठेकेदारों द्वारा किसी भी तरह के नियम पालन नहीं किया जा रहा है। मांगपत्र में ठेकेदारों के कांट्रेक्ट लाइसेंस चेक किए जाने व कंपनी में श्रम कानून के दायरे में इनसे काम लिया जाए। कर्मचारियों के संबंध में 16 सूत्रीय मांगपत्र दिया। मांगपत्र में द्विपक्षीय वार्ता कर श्रमिकों की समस्याओं को हल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर संघ के शाखा अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान के हस्ताक्षर हैं। इस मौके उमेश कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, कुशलपाल, आनंद त्यागी, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र मावी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed