फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers should start preparing for assembly elections: Rajkumar Bhati

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : राजकुमार भाटी

Fri, 05 Sep 2025 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Workers should start preparing for assembly elections: Rajkumar Bhati
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक के आवास पर प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए। (मवाना)
इस बार प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित होगी
विज्ञापन

मवाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित होगी। यह विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए।
उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का ऐलान किया। राजकुमार भाटी ने बताया कि पार्टी ने 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रत्याशियों की घोषणा समय पर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट एक बार देने के बाद उम्मीदवार नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में देशभर में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है, लेकिन भाजपा नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वास्तविक मदद करने में विफल रहे हैं। इस वजह से स्थानीय जनता ने भाजपा नेताओं से मदद लेने से इन्कार कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित कर रहा है और पीड़ितों के समर्थन में खड़ा है। समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच और जन समर्थन के कारण जबरदस्त जीत हासिल करेगी और प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं, ताकि प्रदेश में विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर मास्टर कृष्णपाल यादव, निर्मित यादव, सुभाष गुर्जर, बाबूराम कश्यप, शक्ति गुर्जर, अजमल गाढ़ा, नईम गाढ़ा, सतपाल गुर्जर, रोहित जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed