{"_id":"66ef2f2c70d5043c80080297","slug":"workers-should-put-their-strength-in-every-booth-of-meerapur-jayant-singh-meerut-news-c-29-1-mng1001-130441-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर के हर बूथ पर ताकत झोंक दें कार्यकर्ता : जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर के हर बूथ पर ताकत झोंक दें कार्यकर्ता : जयंत सिंह
Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने कहा कि मीरापुर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर ताकत झोंक दें। एनडीए गठबंधन चुनाव जीतेगा। सरकार सर्वसमाज को आगे लेकर बढ़ रही है।
शनिवार को रामराज स्थित मंडप में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक में रालोद अध्यक्ष ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उपचुनाव की तैयारी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। साथ ही कहा कि मीरापुर में प्रदेश सरकार ने खूब विकास कराया है। चीनी मिल मोरना के लिए बजट जारी किया गया है। शुकतीर्थ का विकास हुआ है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी। बिजनौर सांसद चंदन चौहान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी मौजूद रहे।