फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers should be busy in getting new votes made: Vivek Rastogi

नए वोट बनवाने में जुटें कार्यकर्ता : विवेक रस्तोगी

Mon, 09 Feb 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers should be busy in getting new votes made: Vivek Rastogi
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर की ओर से सोमवार को हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर फॉर्म-6 के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनवाएं। महानगर महामंत्री महेश बाली ने बताया कि 11 फरवरी को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाएगी। इस दिन महानगर के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, नरेंद्र उपाध्याय, सीमा श्रीवास्तव, रवीश अग्रवाल, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed