फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   workers returning to work place will be survey again

कार्यस्थल पर लौटने लगे श्रमिक, दोबारा होगा सर्वे

Fri, 10 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
workers returning to work place will be survey again
मेरठ। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के घर लौटने का सिलसिला चला था। इसके बाद सरकार ने जिला प्रशासन को उनके घर पर ही रोजगार मुहैया कराने का आदेश दिया था। इस पर जिला प्रशासन द्वारा कुशल और अकुशल श्रमिकों की सूची बनाई गई। जिले में 200 से अधिक श्रमिक अपने पुराने कार्यस्थल पर लौट गए। इसके चलते प्रशासन की ओर से इनका दोबारा सर्वे कराकर रोजगार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इन सभी श्रमिकों को मनरेगा, औद्योगिक क्षेत्र में कार्य देने के लिए सूचीबद्ध किया गया। जिसमें से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पास 850 प्रवासी मजदूरों का डाटा भेजा गया था। जिसमें से 100 लोगों को रोजगार दिया। वहीं, मनरेगा में 453 अकुशल श्रमिकों में से 291 को रोजगार दिया। अन्य लोगों ने मनरेगा में कार्य करने से इनकार कर दिया। वहीं, कुछ लोग पुराने कार्यस्थल को लौट गए।
विज्ञापन

78 हजार श्रमिकों के खाते में गए रुपये
श्रम विभाग की ओर से आपदा राहत योजना अंतर्गत एक-एक हजार रुपये की दो किस्त जारी की जा चुकी हैं। कुल 82 हजार रजिस्टर्ड श्रमिकों में से 78 हजार एक्टिव श्रमिकों खाते में ये राशि भेजी गई। उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि नए श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। जिससे वे नई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल प्रवासी श्रमिकों का डाटा
कुशल श्रमिक- 565
अकुशल श्रमिक - 586
अर्द्ध कुशल श्रमिक-11
अन्य -50
इनमें से 220 निर्माण श्रमिक के रूप में चिह्नित किए गए हैं। हमारे यहां प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सूची तैयार की गई थी। कुछ श्रमिकों को रोजगार दिया गया परंतु कुछ श्रमिक ऐसे रहे जो पुराने कार्यस्थल पर लौट गए हैं। अब इनका सर्वे कराकर दोबारा से जांच की जाएगी।- ईशा दुहन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed