Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers Protest at GB Sports Factory in Meerut Over Diwali Bonus Cut

बोनस पर बवाल: दीपावली बोनस में कटौती से नाराज कर्मचारियों का हंगामा, फैक्टरी के गेट पर किया धरना प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 17 Oct 2025 02:37 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर उद्योग पुरम स्थित जीबी स्पोर्ट्स कंपनी में दीपावली बोनस घटाए जाने से नाराज कर्मचारियों ने फैक्टरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मालिक पर धमकी दिलाने और बोनस रोकने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
Workers Protest at GB Sports Factory in Meerut Over Diwali Bonus Cut
मेरठ में कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर उद्योग पुरम स्थित जीबी स्पोर्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस में कटौती से नाराज होकर शनिवार सुबह फैक्टरी गेट पर हंगामा कर दिया। करीब दो सौ से अधिक कर्मचारियों ने बोनस देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि हर साल दीपावली पर फैक्टरी की ओर से 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता था, लेकिन इस बार फैक्टरी  मालिक ने बोनस घटाकर केवल आठ प्रतिशत कर दिया। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो मालिक ने किसी भी प्रकार का बोनस देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण जाम से त्रस्त मेरठ: दीपावली पर खरीदारी तो कहीं घर जाने की मारामारी, आज से बेगमपुल पर रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी मोहित और मोनू कुमार ने बताया कि बोनस बढ़ाने की मांग करने पर फैक्टरी मालिक राजीव खटोला उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी भी फैक्टरी पहुंचे थे और कर्मचारियों को विरोध करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

कर्मचारियों का आरोप है कि मालिक द्वारा भेजे गए कुछ अज्ञात युवकों ने भी उन्हें धमकाया। शनिवार को धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक दीपावली बोनस नहीं दिया जाता, वे फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed