फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers of BKU Sangharsh Morcha met the Executive Engineer of Electricity Corporation

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से मिले

Mon, 12 Jan 2026 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Workers of BKU Sangharsh Morcha met the Executive Engineer of Electricity Corporation
भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता विद्युत निगम के एक्सईएन से मिलते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र से मिले। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। यदि उक्त समस्याएं दोबारा पाई जाती हैं तो आंदोलन किया जाएगा। भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया कि गांव भिडवारा निवासी गीता का कनेक्शन बीते चार दिन पहले 491 रुपये बकाया होने पर काट दिया गया था। इसमें एक्सईएन, जेई व लाइनमैन के संज्ञान में होने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। वर्ष 2018 में कुछ उपभोक्ताओं पर एक फर्जी एफआईआर कर दी गई थी। जबकि उनका आज तक बिल जमा है। जेई व लाइनमैन उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व पैसों की मांग करते हैं। जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन ने बकाया में काटे गए बिजली के कनेक्शन को जुड़वा दिया है। दर्ज एफआईआर में एनओसी दे दी गई है। वहीं जेई व लाइनमैन के मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी ने किया। इनके साथ जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, संगठन मंत्री सनी चौधरी, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शादाब सैफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed