फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   worker attempt suicide in muzaffarnagar up deadbody found hanging from the tree

मुजफ्फरनगर: किसान के नौकर ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 07 Jan 2019 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
worker attempt suicide in muzaffarnagar up deadbody found hanging from the tree
muzaffarnagar news
यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान के नौकर का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


जिला हरदोई के श्रीमऊ का रहने वाला जमना प्रसाद (28) पुत्र रविदास गांव में पिछले 12 वर्ष से किसानों के यहां नौकरी कर रहा था। आठ अगस्त 2018 में वह गांव सरधन के किसान व पूर्व प्रधान प्रवीण पुत्र रामसिंह के यहां नौकरी पर लगा था। वह पूर्व प्रधान के यहां खेतीबाड़ी का काम देखता और उसके घेर में ही रहता था। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को जमना प्रसाद ने किसान प्रवीण के घेर में ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। उधर, इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने घटना के संबंध में किसान और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। नौकर द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

जेब में 50 हजार की नगदी मिली
पुलिस को तलाशी लेने पर नौकर की जेब से 50 हजार 500 रुपये की नगदी और मोबाइल मिला। किसान प्रवीण ने बताया कि उसको पांच हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी के देता था। माह दिसंबर की नौकरी के पांच हजार रुपये किसान ने सोमवार सुबह ही दिए थे।

किसान ने बताया कि वह रुपये इकट्ठे करके बैंक में जमा करता था। उसका बैंक का खाता गांव गंगधाड़ी के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में है। पुलिस ने बैंक की पासबुक भी अपने कब्जे में ले ली है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को शक है कि नौकर के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया होगा। फोन सुनने के बाद ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed