{"_id":"69860a5c0e4d766c140bd06a","slug":"work-on-the-new-bridge-over-the-hindon-river-is-accelerating-improving-connectivity-between-panchli-buzurg-and-jhundpur-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111283-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिंडन पर नए पुल की कवायद तेज, पांचली बुजुर्ग–झुंडपुर के बीच सुधरेगा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिंडन पर नए पुल की कवायद तेज, पांचली बुजुर्ग–झुंडपुर के बीच सुधरेगा संपर्क
विज्ञापन
- पुल बनने से मेरठ-बागपत के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ और बागपत जनपद को जोड़ने वाले हिंडन नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। हिंडन नदी के आमने-सामने के गांव पांचली बुजुर्ग और झुंडपुर के बीच बनने वाले इस पुल को लेकर भूमि अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होने की संभावना जताई जा रही है।
परियोजना प्रबंधन की ओर से मेरठ और बागपत के अधिकारियों को पत्र भेजकर पुल मार्ग और अतिरिक्त संपर्क मार्ग के दायरे में आने वाली भूमि का चिह्नीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत संबंधित एसडीएम और तहसील प्रशासन से खसरा-खतौनी के आधार पर भूमि की पैमाइश कर विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। प्रस्तावित पुल झुंडपुर गांव के पास हिंडन नदी पर बनाया जाएगा, जिसकी पहुंच मेरठ जनपद के गांव पांचली बुजुर्ग की ओर होगी।
परियोजना के तहत किसानों और किसानों की भूमि को आपसी सहमति से अधिग्रहित करने की योजना है। अधिग्रहित भूमि की रजिस्ट्री उत्तर प्रदेश शासन के पक्ष में कराए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि भूमि अधिग्रहण संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण से मेरठ और बागपत के सीमावर्ती गांवों को सीधा और सुगम संपर्क मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।