फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   work on delhi meerut expressway halted

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे : प्लॉटों का मुआवजा न मिलने पर काम रुकवाया

Thu, 31 Oct 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
work on delhi meerut expressway halted
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण में एक बार फिर मुआवजे का रोड़ा अटक गया है। बुधवार को कई प्लाट मालिकों ने परतापुर तिराहे पर हो रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने एनएचएआई पर प्लाट कब्जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज बनाया जा रहा है, साथ ही सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जा रहा है। बुधवार को 20 से अधिक प्लाट मालिकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने सर्विस रोड के निर्माण के लिए उनके प्लाट कब्जा लिए है। उन्हें प्लाटों का मुआवजा भी नहीं दिया गया। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि मुआवजा नहीं दिया तो वे परिवार के साथ धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। हंगामा करने वाले में भूड़बराल निवासी सीताराम, कांशी गांव निवासी रेशमा, सूरजकुंड निवासी पुष्पा गुप्ता, मोहनलाल, गुलशन कुमार, फहमीदा, शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ की तरफ बढ़ी किसानों की पदयात्रा
दूसरी ओर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के विरोध में किसान कल्याण समिति के बैनर तले किसानों की पदयात्रा बुधवार को डासना से शुरू हुई। इसमें सपा नेता अतुल प्रधान भी शामिल हैं। किसान तय समय पर मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे हैं। यह यात्रा एक नवंबर को मोदीनगर क्षेत्र के मुरादाबाद गांव से होती हुई मेरठ कमिश्नरी पहुंचेगी। यहां किसान रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दो नवंबर को किसान कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed