{"_id":"5deb96b88ebc3e1b8a5dbbe4","slug":"wooden-truck-overturned-on-a-car-standing-roadside-in-bijnor-driver-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स, अचानक आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स, अचानक आ गई मौत
Sat, 07 Dec 2019 05:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Dec 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में लकड़ी से भरा एक ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। कार में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे युवक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जेसीबी मशीन द्वारा बामुश्किल कार से निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ट्रक के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नहटौर धामपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे धामपुर की ओर से एक लकड़ी से भरा एक ट्रक आ रहा था। ट्रक ईदगाह मोड़ के निकट पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक से चालक व परिचालक को बाहर निकाला। कार में कोई बैठा था इसका पता काफी देर बाद में चला।

इसी दौरान चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। बाद पता लगा कि मोहल्ला कस्बा निवासी आसिम (22) कार में बैठा हुआ था। उसका घर सामने ही था और वह कुछ देर पहले ही कार से आकर बैठ कर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह हादसा हो गया। कार ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई।
मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उसे जेसीबी मशीन से बामुश्किल गंभीर हालत में बाहर निकाला व सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चकनाचूर हो गई तथा कार के चारों ओर ट्रक में भरी लकड़ियां बिखर गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।